Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर जमीन जोतने गए मामा-भांजे पर लाठी-डंडों से हमला, युवक गंभीर

जमीन जोतने गए मामा-भांजे पर लाठी-डंडों से हमला, युवक गंभीर

0

बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के विशुनापुर गांव में जमीन जोतने गए मामा-भांजे पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे चार नामजद आरोपियों और तीन-चार अज्ञात लोगों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।फुलवरिया बाईपास विशुनीपुर निवासी अतीउल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विशुनापुर स्थित कांशीराम आवास के सामने उसकी जमीन है। 18 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने भांजे सदलू के साथ ट्रैक्टर से खेत जोतवाने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सत्य प्रकाश पांडेय, राम प्रकाश पांडेय, विष्णु कुमार और प्रहलाद समेत तीन-चार अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे सदलू गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। घायल को डायल 112 की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version