Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए एमपीपी इंटर कॉलेज बना परीक्षा केंद्र

संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए एमपीपी इंटर कॉलेज बना परीक्षा केंद्र

0

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए बलरामपुर में एमपीपी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। पूर्व मध्यमा प्रथम से उत्तर मध्यमा द्वितीय स्तर तक की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण नीति के तहत यह निर्णय जनपदीय समिति ने लिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के अध्यक्ष के 27 अक्टूबर 2026 के पत्र के क्रम में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की गई है। परिषद की विनियमावली 2012 में निर्धारित शर्तों के अनुपालन में एमपीपी इंटर कॉलेज का चयन किया गया है।
निर्धारित परीक्षा केंद्र के संबंध में यदि किसी विद्यालय को कोई आपत्ति या प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना है तो वह संबंधित विद्यालय के माध्यम से तीन दिनों के भीतर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version