Home उत्तर प्रदेश उन्नाव कलियुग में प्रभु नाम का सुमिरन ही मोक्ष का आधार- आचार्य ज्ञानेश

कलियुग में प्रभु नाम का सुमिरन ही मोक्ष का आधार- आचार्य ज्ञानेश

0

कुटी बीर बाबा मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन रामकथा में उमड़े श्रद्धालु
असोहा, उन्नाव। क्षेत्र के अजयपुर स्थित पावन धाम कुटी बीर बाबा मंदिर प्रांगण में चल रहे 11वें नौ दिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन रामकथा में आचार्य ज्ञानेश जी ने श्रद्धालुओं को प्रभु नाम की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा, “कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिरि सुमिरि नर उतरहि पारा।” अर्थात कलियुग में ईश्वर का नाम ही मनुष्य के उद्धार का सबसे बड़ा आधार है। निरंतर प्रभु नाम का स्मरण करने से भक्त को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
आचार्य ने कहा कि जो लोग माता-पिता और ईश्वर का सम्मान नहीं करते, साधु-सज्जनों की सेवा करने के बजाय उनसे सेवा करवाते हैं, दूसरों की निंदा करते हैं, उपहास उड़ाते हैं और ईर्ष्या-द्वेष का भाव रखते हैं, उनका आचरण राक्षसी प्रवृत्ति के समान होता है। ऐसे आचरण से कभी वास्तविक सुख और उन्नति प्राप्त नहीं होती।
उन्होंने श्रद्धालुओं से परोपकार की भावना के साथ सत्कर्म करने और माता-पिता, साधु-संतों व जरूरतमंदों का सम्मान करने का आह्वान किया। कहा कि अच्छे कर्मों से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और ऐसे लोगों पर ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है।
इस दौरान शिवकांत त्रिपाठी, त्रिभुवन दीक्षित, श्रीकांत, रामजी गुप्ता, प्रेम जायसवाल, रामशंकर, भरोसे, अनिल, सुधीर, अंशु अवस्थी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version