Home उत्तर प्रदेश उन्नाव सीएचओ को परिवार नियोजन और टीबी जागरूकता कार्यक्रम पर प्रशिक्षण

सीएचओ को परिवार नियोजन और टीबी जागरूकता कार्यक्रम पर प्रशिक्षण

0

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी में गुरुवार को क्षेत्र में तैनात सीएचओ का अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएफआई और मोबियस संस्था के सहयोग से हुए कार्यक्रम में परिवार नियोजन और टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
परिवार नियोजन प्रशिक्षण में पीएफआई के सीनियर एनालिस्ट अब्दुल बासित फारुखी ने पात्र दंपतियों के लिए उपलब्ध साधनों, परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और प्रभावी काउंसलिंग के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने सीएचओ को दंपतियों की जरूरत, सुविधा और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखकर परामर्श देने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, टीबी कार्यक्रम के एसटीएस अमित कुमार पाल और कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु मिश्रा ने टीबी के लक्षण, जांच प्रक्रिया और उपलब्ध इलाज के बारे में बताया। उन्होंने दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होने और रात में पसीना आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। सीएचओ को संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर जांच और नियमित दवा के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version