Home उत्तर प्रदेश उन्नाव साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को माखी पुलिस ने वापस दिलाए 22...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को माखी पुलिस ने वापस दिलाए 22 हजार रुपये

0

पेमेन्ट एप के जरिए हुई थी ठगी, साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में वापस पहुंची रकम
उन्नाव। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए माखी थाना पुलिस की साइबर टीम ने एक पीड़ित को राहत दिलाई है। पेमेन्ट एप के माध्यम से हुई 22 हजार रुपये की ठगी की रकम पुलिस ने वापस कराकर पीड़ित के खाते में रिफण्ड करा दी।
माखी थाना क्षेत्र के अम्बहरा निवासी रविकांत मिश्रा पुत्र राज नारायण मिश्रा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पेमेन्ट एप के जरिए 22 हजार रुपये की धोखाधड़ी होने की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयासों से 19 नवंबर को ठगी गई पूरी 22 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version