Home उत्तर प्रदेश सोनभद्र एनएच-39 का मध्य प्रदेश बॉर्डर से विंढमगंज तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण

एनएच-39 का मध्य प्रदेश बॉर्डर से विंढमगंज तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण

0

सोनभद्र। जनपद में सड़क यातायात को सुगम बनाने की दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के फोरलेन चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। मध्य प्रदेश सीमा से अनपरा, रेणुकूट, हाथीनाला, दुद्धी होते हुए विंढमगंज तक लगभग 91 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव है। परियोजना के धरातल पर उतरने से अनपरा और रेणुकूट जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ ही आवागमन और परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में फोरलेन चैड़ीकरण के लिए सड़क के संरेखण निर्धारण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने परियोजना को महत्वपूर्ण बताते हुए राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय के साथ संरेखण सर्वे का कार्य एक माह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे में अनावश्यक विलंब न हो और सभी अभिलेखीय एवं स्थलीय कार्यवाही निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाए, ताकि डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। प्रस्तावित योजना के तहत मध्य प्रदेश बॉर्डर से उत्तर प्रदेश-झारखंड बॉर्डर तक लगभग 91 किलोमीटर मार्ग का चैड़ीकरण किया जाना है। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना से अनपरा और रेणुकूट में यातायात का दबाव कम होने के साथ दुद्धी एवं विंढमगंज क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी भी बेहतर होने की उम्मीद है। बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार शामिल हुए। इस दौरान डीएफओ रेणुकूट कमल कुमार सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version