Home उत्तर प्रदेश उन्नाव हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, लालकुआं के पास से पुलिस...

हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, लालकुआं के पास से पुलिस ने दबोचा

0

बारासगवर पुलिस की कार्रवाई, बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में चल रहा था फरार, न्यायालय में किया पेश
उन्नाव। बारासगवर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को लालकुआं के पास से दबोचकर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बताते चले कि15 नवंबर 2026 को वादिनी की तहरीर पर थाना बारासगवर में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 238, 351(3) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपी अवनीश कुमार उर्फ मुनक्की (40) पुत्र स्वर्गीय रामकुमार यादव निवासी नयाखेड़ा, थाना बीघापुर की तलाश की जा रही थी।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक रामकुमार यादव, महताब सिंह और पुलिस टीम ने आरोपी को लालकुआं के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी बीघापुर थाने में मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकुमार यादव, उपनिरीक्षक महताब सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार और अनुराग खरे शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version