Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर अंतर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में रामानुजम और आइंस्टीन हाउस ने दर्ज की...

अंतर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में रामानुजम और आइंस्टीन हाउस ने दर्ज की जीत

0

सोमवार को दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

तुलसीपुर, बलरामपुर। नगर के स्टार वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए, जिसमें रामानुजम और आइंस्टीन हाउस ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पहला मैच रामानुजम और जॉन मेडल हाउस के बीच खेला गया। रामानुजम के कप्तान जैद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए जॉन मेडल की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 27 रन बनाए। कप्तान जलालुद्दीन ने आठ और पुष्पेंद्र ने पांच रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामानुजम हाउस की टीम ने आठ ओवर में 28 रन बनाकर एक रन से मुकाबला जीत लिया।

दूसरा मैच रदरफोर्ड और आइंस्टीन हाउस के बीच खेला गया। रदरफोर्ड के कप्तान अभय प्रताप सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। सारिम के आठ, शेखर के छह और अभिषेक के चार रन की मदद से टीम ने 24 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में आइंस्टीन हाउस ने कप्तान हदशान खान के तीन विकेट और विकास के 13 तथा तुफेल के छह रन के योगदान से मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पीटी शिक्षक अंकित यादव ने निभाई। विद्यालय प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version