Home उत्तर प्रदेश उन्नाव सपा जिलाध्यक्ष का कांथा से कालूखेड़ा तक कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, समर्थकों...

सपा जिलाध्यक्ष का कांथा से कालूखेड़ा तक कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, समर्थकों में दिखा उत्साह

0
5

असोहा उन्नाव। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयचंद विमल ने मंगलवार को पुरवा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत कर उत्साह का प्रदर्शन किया।
पुरवा विधानसभा के प्रथम गांव कांथा में पहुंचते ही सपा नेता पवन मिश्र ने समर्थकों के साथ कांथा चौराहे पर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद चंदनखेड़ा स्थित प्रधान ट्रेडर्स पर सपा नेता एवं प्रधान हरिकेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका अभिनंदन किया। वहीं कालूखेड़ा तिराहे पर सपा नेता प्रमोद बाजपेई ने समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उत्साह जताया। जिलाध्यक्ष जयचंद विमल के साथ राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सुंदर लाल लोधी, विधानसभा अध्यक्ष रामबिशुन लोधी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, मनजीत यादव, धनंजय यादव, सुरेश यादव, ऋषभ शुक्ला समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS