कांग्रेस एनएसयूआई की अध्यक्ष ने पेट परीक्षा पर उठाया सवाल
कहा परीक्षा के दौरान कक्षों में 45 मिनट तक गायब रही बिजली
मऊ। परीक्षाओं व युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार व केंद्र व्यवस्थापक एकदम भी गंभीर नहीं है। ये आरोप मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई की अध्यक्ष महक पांडेय ने पत्रकारों से कही। कहा एक तो परीक्षार्थी के घर से 100, 200, 300 व 400 किलोमीटर टूर सेंटर बना दिया जा रहा है और तो और केंद्र में अव्यवस्थाओं का अंबार रह रहा है। कहा कि ऊर्जा मंत्री हमारे ही जनपद के रहने वाले हैं और शहर के सोनी धापा बालिका इंटर कालेज में पूरे 45 मिनट तक बिजली गायब रही, विद्यालय में जेनरेटर आदि की व्यवस्था नहीं होने के चलते उन्हें अंधेरे में ही परीक्षा देनी पड़ी। और तो और इस दौरान कैमरे भी बंद रहे। ऐसी स्थिति में परीक्षा की सूचिता को कैसे बरकरार रखा गया होगा। कहा कि जब पता था कि इस केंद्र में परीक्षा होनी है तो वहां जेनरेटर आदि की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों में बिजली गायब रही लेकिन ऊर्जा मंत्री के जनपद में उनके घर से मात्र 10-12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विद्यालय में 45 मिनट तक बिजली गायब रहना शर्मनाक है। यही नहीं अर्नव तूफान के चलते विद्यालयों के बाहर जमा पानी के चलते परीक्षार्थियों के कपड़े भी खराब हो गए। कहा कि ये अव्यवस्थाएं यह सिद्ध करती हैं कि परीक्षा को लेकर सरकार व केंद्र व्यवस्थापक कितना संवेदनहीन बने हुए हैं।

