अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीयर फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौटते समय हुआ हादसा
22 नवंबर को आने वाली थी नन्ही किलकारी, उससे पहले उजड़ गया सुहाग

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के नादाखेड़ा के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अकरमपुर स्थित बीयर फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे सिकंदरपुर सरोसी निवासी राहुल यादव की बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि राहुल की पत्नी गर्भवती है और 22 नवंबर को उसकी डिलीवरी होनी थी। घर में आने वाली नन्ही किलकारी की तैयारियों के बीच परिवार को राहुल की मौत की खबर ने झकझोर दिया। राहुल का करीब तीन वर्ष का बेटा भी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई।
एक ओर पत्नी अपने आने वाले बच्चे को लेकर भविष्य के सपने संजो रही थी, वहीं सड़क हादसे ने परिवार से उसका सहारा ही छीन लिया। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा है।

Hot this week

डीपीआरओ कार्यालय में वर्षों से जमे वंश पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप

प्रधानों और सचिवों से कथित वसूली कर अधिकारियों तक...

सरकार व केंद्रों द्वारा परीक्षा की सुचिता को किया गया तार-तार

कांग्रेस एनएसयूआई की अध्यक्ष ने पेट परीक्षा पर उठाया...

संजय की तीसरी आँख: खुश करना नहीं, पुश करना जरूरी!

संजय एम तराणेकर खेल की दुनिया भी बड़ी निराली है।...

Related Articles