प्राथमिक शिक्षक संघ ने ग्रामीणो को दी आर्थिक सहायता

चित्रकूट। जनपद में बाढ़ आपदा से प्रभावित परिवारों के सहायता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक आपदा कोष से ग्राम बाबूपुर ब्लाक पहाड़ी में दो परिवारों को 21-21 हजार रुपये का नगद आर्थिक सहयोग शिक्षकों की ओर से जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डेय और ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ी अमित कुमार पाण्डेय न्ै प्रदान किया।
पहाडी ब्लाक के बाबूपुर निवासी राममिलन का पुत्र मनदीप और कौशलेंद्र की पुत्री पायल का विगत दिनों बाढ़ के दौरान नाला में डूबने से मृत्यु हो गयी थी, जिनके माता-पिता को आज पूर्व माध्यमिक स्कूल बाबूपुर पहुंचकर परिवार से मिलकर सांत्वना और आर्थिक सहयोग दिया गया।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र सिंह, विजय शुक्ल, अमित यादव स्कूल अध्यापक उपस्थित रहे।

Hot this week

बाढ पीडितो के बीच पहुंचे कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह- ग्रामीणो को बांटी राशन किट

चित्रकूट। जनपद में भीषण बाढ़ से प्रभावित गांवों मे...

शिक्षक : केवल ज्ञानदाता नहीं, राष्ट्र के चरित्र-निर्माता

सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ भारत की संस्कृति में शिक्षक का...

Related Articles