उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, सिर-मूंछ मुंडाकर किया अपमान

लखनऊ से पकड़कर गांव लाए पिता-पुत्र से मारपीट और अमानवीय व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे अमानवीय सजा दी गयी। आरोप है कि लखनऊ से युवक को पकड़कर गांव लाए पिता-पुत्र ने घर में उससे मोबाइल चोरी के संबंध में पूछताछ की। जवाब से संतुष्ट न होने पर उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि युवक के हाथ बांधकर उसका सिर और मूंछें मुंडवा दी गईं। इसके बाद उसका सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पीड़ित के पिता की तहरीर पर आसीवन थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून हाथ में लेकर युवक को कथित तौर पर सजा देने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles