गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प

डीआईजी अशोक कुमार और एसपी अभिषेक झा ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, सत्य-अहिंसा और सद्भाव की राह पर चलने का आह्वान, मंडलायुक्त जिलाधिकारी ने भी गांधी शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए सत्य अहिंसा सद्भाव की दिखाई राह

गोंडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर देवीपाटन परिक्षेत्रीय पुलिस कार्यालय में श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। उन्होंने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए पुलिसकर्मियों से उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया।
डीआईजी ने कहा कि सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भाव, भाईचारा और परिश्रम जैसे मूल्यों से प्रेरणा लेकर पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और स्वच्छता में भी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर एसपी गोंडा अभिषेक झा ने भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा, हिंसा से दूर रहने तथा विवादों का शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से समाधान करने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी एवं शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करते हुए निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि महापुरुषों के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें कार्यशैली में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय कार्यालय एवं जनपद पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

गांधी जयंती पर बच्चों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर...

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरे विकास के रंग, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

पॉक्सो कानून की जानकारी लेकर निकले विद्यार्थी, जागरूकता रैली में दिया सुरक्षा का संदेश

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट योगदान...

सात साल की अनामिका ने 30 किमी दौड़कर दिखाया हौसला, डीआईजी ने किया सम्मानित

गांधी जयंती पर भीखमपुरवा से गांधी पार्क तक 3...

गांधी-शास्त्री जयंती पर सजा एलबीएस कॉलेज, 61वें स्थापना दिवस पर दिखी प्रतिभाओं की झलक

प्रभारी डीएम ने महाविद्यालय को बताया देवीपाटन मंडल का...

Related Articles