एसएसपी का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

आईजीआरएस सेल समेत विभिन्न शाखाओं की जांची कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई पर दिया जोर

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंकिक शाखा, आईजीआरएस सेल समेत अन्य शाखाओं में अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने लंबित प्रकरणों और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति परखते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करने के साथ अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया।
एसएसपी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, कार्यस्थलों की व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hot this week

कैसे रुकेगी ट्रंप की विश्व गुंडागर्दी? ट्रंप ने दुनिया की शांति की भी तबाही मचाई

आचार्य श्रीहरिडोनाल्ड ट्रंप जैसा नमक हराम, दगाबाज , झूठा...

आपदा आई तो नहीं घबराएंगे बच्चे, एनडीआरएफ ने सिखाए बचाव के उपाय

राजरानी स्कूल में चला स्कूल सेफ्टी अभियान, भूकंप से...

स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को भाजपा ने कसी कमर

जिला कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक, मतदाताओं से संपर्क...

बिहार में बहुजनों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं : अनिल कुमार

बहुजन शोषित समाज संघर्ष समिति (BS4)का बिहार में विस्तारपूर्व...

Related Articles