सरदार पटेल की जयंती पर बघैला गांव में लगा विकासखंड स्तरीय पशु मेला, निःशुल्क वितरित की गई दवाएं
सोनभद्र। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बघैला गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक रवि प्रकाश चैबे ने गौपूजन और फीता काटकर किया।
पशुपालकों को संबोधित करते हुए रवि प्रकाश चैबे ने कहा कि अच्छी नस्ल की देशी गायों का पालन कर ग्रामीण अपने गांव में ही स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। इससे उन्हें रोजगार के लिए घर-परिवार छोड़कर बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पशुपालन आत्मनिर्भरता का बेहतर माध्यम होने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है। शिविर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, उचित रखरखाव, पोषण एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह एवं डॉ. अनुभव सिंह ने पशुओं के उपचार और देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान पशुपालकों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने सहभागिता की। इस मौके पर राजेश मौर्य, रजनीकांत चौबे, राजनारायण पाल, मंगल गुप्ता, रामजी बिंद, बृजेश पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



