सातों विकास खंडों में सफाई कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

दीपावली से पहले दूसरी एसीपी के एरियर का भुगतान कराने की मांग, समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

कासगंज। जनपद के सातों विकास खंडों में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने विभागीय समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग उठाई।
कासगंज ब्लॉक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सोरों में जिला संप्रेक्षक कमल सिंह, अमांपुर में सुखबीर सिंह, सिढ़पुरा में ब्लॉक अध्यक्ष दौलत सिंह, सहावर में ब्लॉक अध्यक्ष खेतपाल सिंह, गंजडुंडवारा में मंडल अध्यक्ष नदीम अख्तर एवं जिला संगठन मंत्री व ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत कुमार तथा पटियाली में ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार ने धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता की।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने मांग की कि जनपद के सभी सफाई कर्मचारियों को मानक के अनुसार सफाई उपकरण एक साथ वितरित किए जाएं और उनकी प्राप्ति रसीद संबंधित कर्मचारियों से ही ली जाए। इसके अलावा एडीओ पंचायत की संस्तुति के आधार पर रुके हुए वेतन का भुगतान कराने, चिकित्सीय अवकाश स्वीकृत कर उसका भुगतान करने तथा सातवें वेतन आयोग के डीए एरियर की पहली और दूसरी किस्त से वंचित कर्मचारियों को भुगतान दिलाने की मांग की गई।
कर्मचारियों ने पहली एसीपी के बकाया एरियर का भुगतान कराने तथा दूसरी एसीपी का बकाया एरियर दीपावली से पहले दिलाने की मांग भी उठाई। तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके मृतक आश्रित कर्मचारियों को स्थायी घोषित करने और मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को ग्रेच्युटी, नगदीकरण एवं पारिवारिक पेंशन का भुगतान चरणबद्ध तरीके से कराने की मांग की गई। इसके साथ ही प्रत्येक माह की एक से पांच तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित करने तथा नियम विरुद्ध पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थानांतरित की गई महिला सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग रखी गई।
इस दौरान जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल चरन ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जबकि ग्राम पंचायतों में सफाई उपकरणों और सफाई कार्य के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को लोहे की कूड़ा गाड़ी, फावड़ा, तसला, खुरपा, तौलिया, झाड़ू, साबुन, ब्लीचिंग पाउडर और फिनाइल सहित सभी आवश्यक उपकरण मानक के अनुसार उपलब्ध कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि जब सफाई कर्मचारियों के पास आवश्यक उपकरण ही नहीं होंगे तो वे गांवों की सफाई व्यवस्था को कैसे दुरुस्त रख पाएंगे। प्रधानों और सचिवों को भी इस समस्या को गंभीरता से समझना चाहिए। विशाल चरन ने चेतावनी दी कि सांकेतिक धरने के बाद भी यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो दीपावली के बाद जनपद मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर इस मामले को प्रदेश मुख्यालय तक भी पहुंचाया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में जय सिंह, ग्रीश कुमार, श्यामबाबू, सुखबीर सिंह, खेतपाल सिंह, संजय सिंह, भोजराज, कमल सिंह, दौलत सिंह, सुशील कुमार, व्यास मुनि, रंजीत कुमार, संजीव कुमार, बैनीराम, विमलेश कुमार, विशाल, सनपाल, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, शशि कुमार, अमित कुमार, विशाल चरन, अमर कुमार, कामिनी, रंजना, गुड़िया, मंजू, प्रेमवती, सुनीता, निशांत कुमार, सुबेदार सिंह, धीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, विजय कुमार, सोहन सिंह, अनिल कुमार, दिनेश, जितेंद्र कुमार, बबलू कुमार, रामवीर, नरोत्तम, आशीष, महेश, पिन्कू, मीनू, माया, अजय, उमेश, विनीत कुमार, सुभाष, रोशन लाल, धर्मेंद्र, राकेश कुमार, राजवती, मीना सहित सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

डीपीआरओ कार्यालय में वर्षों से जमे वंश पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप

प्रधानों और सचिवों से कथित वसूली कर अधिकारियों तक...

सरकार व केंद्रों द्वारा परीक्षा की सुचिता को किया गया तार-तार

कांग्रेस एनएसयूआई की अध्यक्ष ने पेट परीक्षा पर उठाया...

संजय की तीसरी आँख: खुश करना नहीं, पुश करना जरूरी!

संजय एम तराणेकर खेल की दुनिया भी बड़ी निराली है।...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीयर फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौटते समय हुआ हादसा22...

Related Articles