22 वर्षीय युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी, पास में तमंचा और कारतूस बरामद

बांदा। जसपुरा कस्बे के भुरवा नाले में मंगलवार शाम करीब 22 वर्षीय अज्ञात युवक का गोली लगा लहूलुहान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के सिर में गोली लगने का निशान था। शव के पास देशी तमंचा, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद होने से पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, युवक की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम भुरवा नाले की ओर गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीओ सदर प्रतीक्षा सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया युवक द्वारा देशी तमंचे से खुद को गोली मारने की आशंका है। घटनास्थल से तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। साथ ही उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एक किलोमीटर दूर 10 माह पहले मिला था युवती का शव, अब तक पहचान नहीं
भुरवा नाले में युवक का शव मिलने के बाद करीब एक किलोमीटर दूर तरौड़ा गांव के जंगल में 10 माह पहले मिले अज्ञात युवती के शव का मामला भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बीती 24 फरवरी को जंगल में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। घटना को करीब 10 माह बीतने के बावजूद युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
दोनों घटनास्थलों के बीच कम दूरी होने के चलते क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, फिलहाल पुलिस को दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह के संबंध का कोई प्रमाण नहीं मिला है। वहीं, ग्रामीणों ने युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस के मौके पर देर से पहुंचने की बात भी कही है। युवक की पहचान और मौत की असल वजह सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक घटना लगभग शाम 6:00 बजे की है जानवर चरने वाले चरवाहों ने बताया कि यह थोड़ी देर पहले रोता हुआ फोन से बात करता हुआ निकला था इस पर लोगों का मानना है कि तो प्रेम प्रसंग का मामला है या तो फिर कस्बे में जुआ होता है। शायद जुआ खेलने कहीं से बाहरी आया हो तो जुआ हर गया तो आत्महत्या कर लिया होगा स्थानीय लोगों की दो पहलुओं पर चर्चाएं हैं अब वास्तविक स्थिति जांच आने के बाद ही पता चलेगा क्या है।

Hot this week

अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति!

बिना रजिस्ट्रेशन मरीजों की जान से खिलवाड़, अधिकारी चेतावनी...

राजस्व विभाग में पांच युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, डीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

कन्नौज। राजस्व विभाग में नवचयनित कनिष्ठ सहायकों के लिए...

अंगद के पैर के आगे लंका के सूरमाओं ने टेके घुटने, रावण का अहंकार हुआ चकनाचूर

हिलौली महोत्सव में अंगद-रावण संवाद का जीवंत मंचन, कलाकारों...

Related Articles