धर्मनगरी मे एक स्वर, एक संविधान का गूंजा नारा, सीआईसी मे विद्यार्थियो ने पढी संविधान की प्रस्तावना

चित्रकूट। संविधान दिवस पर गुरुवार को चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी प्रांगण मे एक स्वर, एक संविधान कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिला जज रेनू मिश्रा ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत ही गौरव का दिन है। 26 नवंबर 1949 को हमारे संविधान को अपनाया गया था। यह वही संविधान है, जिसने हर नागरिक को बराबर का अधिकार दिया, चाहे वह अमीर हो या गरीब, किसी भी जाति-धर्म का हो। उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, यह भारत की आत्मा है। इसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के जो मूल्य दिए गए हैं, वही हमारे देश की असली ताकत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने कहा कि इस कार्यक्रम में केवल चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी ही नहीं, बल्कि जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की। जनपद के सभी विद्यालयों में एक ही समय पर प्रस्तावना का पाठ किया गया। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण इला चैधरी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। गीतकार राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लालमन ने संविधान गीत सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम किया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात करिश्मा गुप्ता, प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, सुरेंद्र कुमार जिला सूचना अधिकारी, प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चैहान, श्रीनिवास त्रिपाठी, फूलचंद चंद्रवंशी, विजय कुमार पांडेय, जयशंकर प्रसाद ओझा, डॉ प्रदीप सिंह, प्रो रामगोपाल दुबे, रामबचन सिंह, एनसीसी अधिकारी सुनील शुक्ला, ऋषि कुमार शुक्ला, रामेश्वर प्रसाद प्रजापति, डॉ ज्ञानेंद्र, चैधरी शंकर प्रसाद यादव, रमेश सिंह डॉक्टर आलोक शुक्ला आदि सहित हजारों छात्र छात्राएं व एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

Hot this week

स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 14 का चालान, एक बस सीज

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और उन्नाव-कानपुर मार्ग पर चला सघन चेकिंग...

आरव मिश्रा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

11 मुकाबलों में दर्ज की जीत, एसजीएफआई प्रतियोगिता के...

12 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिया धरना

पारिश्रमिक बढ़ाने, नियमित करने, चिकित्सा सुविधा और मृतक कर्मचारियों...

बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने संभाली कमान, 100 योद्धा तैयार करने का लक्ष्य

बलरामपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब...

Related Articles