11101 निशानों के साथ निकली श्याम बाबा की यात्रा

छिबरामऊ कन्नौज। नगर में रविवार को खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ शुरू हुई। यात्रा में 11,101 निशान लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। महाराष्ट्र से आए 100 ढोल वादकों के दल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। ढोल की गूंज पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। पूरे नगर में श्याम भक्ति का माहौल देखने को मिला।
निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में बाबा श्याम के निशान लेकर भक्त पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महाराष्ट्र से आए ढोल वादकों की प्रस्तुति यात्रा का मुख्य आकर्षण रही। ढोल की थाप पर युवा और अन्य श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए।
यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना प्रभारी छिबरामऊ कपिल दुबे और विशुनगढ़ थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया सहित कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा। नगर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ती रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से नगर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Hot this week

अनाथ बिटिया खुशी की मदद को पहुंचे समाजसेवी दयाराम निषाद

10 वर्षीय खुशी को गर्म कपड़े और आर्थिक सहयोग...

राधेश्याम पहलवान मिरगहनी ने हमीरपुर केसरी हुकुम पहलवान को चित कर जीती शील्ड

पूर्व विधायक दलजीत सिंह व जिला पंचायत सदस्य के...

तहसील से निराश दिव्यांग पहुंचा डीएम दरबार, लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप

विपक्षी से मिलीभगत कर खेत में चकमार्ग निकालने का...

Related Articles