महंगाई, खाद, बिजली व रोजगार से ध्यान भटका रही सरकार: अवधेश प्रसाद

सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महंगाई व लाठीचार्ज पर उठाए सवाल
अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, किसानों के खाद, बिजली, शिक्षा और रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए युवाओं पर लाठीचार्ज कर रही है। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और एक दलित बेटी पर हुए हमले के मामलों में सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। रविवार को शाने अवध होटल के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा महंगाई है। किसानों को खाद और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा और रोजगार के अवसर भी युवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। आरोप लगाया कि सरकार इन वास्तविक समस्याओं को छिपाने के लिए युवाओं के विरोध प्रदर्शनों को बलपूर्वक दबा रही है। यह सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम है।राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोलते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने नितिन मिश्रा का नाम लिया। कहा कि नितिन मिश्रा निर्माण कार्य में शामिल थे। आरोप लगाया कि सभी संबंधित लोगों ने मिलकर इतनी बड़ी चढ़ावा चोरी को अंजाम दिया है। दावा किया कि इस मामले में निचले स्तर के लोगों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। सांसद अवधेश प्रसाद ने एक 25 साल की दलित बेटी पर हुए हमले का जिक्र किया। कहा कि कुछ लोगों ने जानबूझकर उस पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद दोबारा गाड़ी चढ़ाकर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया। यह घटना 5 तारीख को हुई थी और एफआईआर भी दर्ज की गई थी।हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। श्री प्रसाद ने रविवार की सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।

Hot this week

अयोध्या: कृषि विवि में कल 24 होनहारों को स्वर्ण पदक देंगी राज्यपाल

एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में हुआ दीक्षांत समारोह...

दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात

त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्गरामनगरी...

यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स में स्नेहा ने जीता कांस्य पदक

मऊ। प्रयागराज में सात व आठ अगस्त को आयोजित...

Topics

अयोध्या: कृषि विवि में कल 24 होनहारों को स्वर्ण पदक देंगी राज्यपाल

एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में हुआ दीक्षांत समारोह...

दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात

त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्गरामनगरी...

यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स में स्नेहा ने जीता कांस्य पदक

मऊ। प्रयागराज में सात व आठ अगस्त को आयोजित...

चुनावी बिसात बिछनी शुरू, जनता बोली— वादों से नहीं, काम से मिलेगा वोट

अमेठी। आगामी चुनावों को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल...

करोड़ों खर्च, फिर भी गांवों में गंदगी का साम्राज्य

अमेठी। ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए...

नवाबगंज सीएचसी के निरीक्षण में मिली खामियां, अपर निदेशक ने जताई नाराजगी

नवाबगंज उन्नाव। हाईवे स्थित सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img