श्रद्धालुओं को फिसलन से बचाने के लिए नागेश्वरनाथ में बिछाई गई मैट, महापौर ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अयोध्या। सावन झूला मेला के दौरान अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को फिसलन से बचाने के लिए मंदिर परिसर में मैट बिछाई गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर निगम की टीम के साथ महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नागेश्वरनाथ मंदिर और आसपास के मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने जलाभिषेक के मद्देनजर साफ-सफाई, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राम की पैड़ी और सरयू घाट पर बनाए गए चेंजिंग रूम की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र में लगातार सफाई और निगरानी बनाए रखने को कहा। महापौर ने कहा कि सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय रहें। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ और सफाई निरीक्षक देवी प्रसाद शुक्ल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

20 हजार परिवारों से संपर्क कर तिरंगा सौंपेगी भाजपा, महानगर के सभी बूथों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने 20 हजार परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर परिवारों को तिरंगा सौंपेंगे और उनसे अपने प्रतिष्ठानों व भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण सम्मान के साथ फहराने का आग्रह करेंगे। अभियान के तहत महानगर क्षेत्र के सभी बूथों पर तिरंगा यात्राएं भी निकाली जाएंगी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए मंडल स्तर पर तिरंगों का वितरण शुरू कर दिया गया है। मंडलों से तिरंगे बूथ स्तर तक पहुंचाए जा रहे हैं, जहां कार्यकर्ता परिवारों से संपर्क कर राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करना है। महानगर अध्यक्ष ने कहा, ष्भाजपा महानगर इकाई ने 20 हजार परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर तिरंगा देंगे और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने का निवेदन करेंगे। यह अभियान केवल यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की सहभागिता से राष्ट्रीय पर्व को उत्सव के रूप में मनाने का प्रयास है। अभियान के तहत 10 अगस्त को करियप्पा और पूरा मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। करियप्पा मंडल की यात्रा की अगुवाई सूर्य प्रताप शाही करेंगे। 11 अगस्त को देवकाली मंडल में यात्रा निकलेगी, जबकि 12 अगस्त को राम मंदिर से लता चौक तक तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। 13 अगस्त को गांधी पार्क से शहीद स्मृतिका स्थल तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी अगुवाई पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा करेंगे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन के शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा अभियान का संयोजक प्रदीप सिंह को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि महानगर क्षेत्र के सभी बूथों पर यात्राएं निकालकर अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा और 20 हजार परिवारों तक तिरंगा पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता लगातार संपर्क अभियान चलाएंगे।

Hot this week

अयोध्या: कृषि विवि में कल 24 होनहारों को स्वर्ण पदक देंगी राज्यपाल

एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में हुआ दीक्षांत समारोह...

महंगाई, खाद, बिजली व रोजगार से ध्यान भटका रही सरकार: अवधेश प्रसाद

सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महंगाई...

दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात

त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्गरामनगरी...

यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स में स्नेहा ने जीता कांस्य पदक

मऊ। प्रयागराज में सात व आठ अगस्त को आयोजित...

Topics

अयोध्या: कृषि विवि में कल 24 होनहारों को स्वर्ण पदक देंगी राज्यपाल

एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में हुआ दीक्षांत समारोह...

महंगाई, खाद, बिजली व रोजगार से ध्यान भटका रही सरकार: अवधेश प्रसाद

सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, महंगाई...

दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात

त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्गरामनगरी...

यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स में स्नेहा ने जीता कांस्य पदक

मऊ। प्रयागराज में सात व आठ अगस्त को आयोजित...

चुनावी बिसात बिछनी शुरू, जनता बोली— वादों से नहीं, काम से मिलेगा वोट

अमेठी। आगामी चुनावों को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल...

करोड़ों खर्च, फिर भी गांवों में गंदगी का साम्राज्य

अमेठी। ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए...

नवाबगंज सीएचसी के निरीक्षण में मिली खामियां, अपर निदेशक ने जताई नाराजगी

नवाबगंज उन्नाव। हाईवे स्थित सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img