कोतवाली, पोस्ट ऑफिस और निराला पार्क में वाटर कूलर का लोकार्पण

उन्नाव। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में लोगों को शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए प्यूरीफायर वाटर कूलरों का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने सदर कोतवाली, पोस्ट ऑफिस और निराला पार्क में स्थापित वाटर कूलरों का लोकार्पण किया।
सदर कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीओ सिटी विनी सिंह और कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा समेत नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। वाटर कूलर लगने से राहगीरों और आम लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी।

Hot this week

मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में मनाई गई पटेल जयन्ती

महमूदाबाद, सीतापुर। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एण्ड...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने निकाली रन फॉर यूनिटी

इमलिया सुल्तानपुर थाने में धूमधाम से मनाई गई सरदार...

मुख्यमंत्री ने किया कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ

आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने देखा उद्घाटन...

पशु आरोग्य शिविर में पशुपालकों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

सरदार पटेल की जयंती पर बघैला गांव में लगा...

Related Articles