गोंडा। थाना इटियाथोक अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बुधवार को एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोंडा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गोंडा-बलरामपुर रोड पर ग्राम सेंवरल जयप्रभाग्राम के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि गांव महाराजगंज निवासी श्याम किशुन पुत्र संत राम एक अन्य व्यक्ति के साथ कानपुर से वापस आ रहे थे।इसी दौरान अचानक वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं।दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के प्रयास से घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। तथा बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वैन का नंबर यूपी 78 एस 9998 है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

