विनम्रता धारण कर प्रभु श्रीराम ने किया था विजय प्राप्त : डा. विनोद

ब्राह्मण विकास परिषद की ओर से बुधवार की सायं आयोजित किया गया तुलसी जन्मोत्सव
देश को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है गोस्वामी तुलसीदास की रचनाएं

मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद की ओर से बुधवार की सायं परदहां ब्लाक के सरवां स्थित विद्यापीठ पब्लिक स्कूल में तुलसी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मुख्य अतिथि डा. विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि विजय प्राप्त करने के लिए विनम्रता आवश्यक होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने इसे अपने जीवन में उतारा और रावण जैसे महाप्रतापी राक्षस से विजय प्राप्त किया।
कहा कि हमारे शरीर में ही प्रभु श्रीराम व रावण दोनों विराजमान हैं। जब हमारी सकारात्मक शक्तियां काम करती हैं तो हमारे अंदर राम का वास होता है तथा आचरण भी उसी तरह का हो जाता है। लेकिन जब नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं तो रावण का प्रभाव होता है और हमारे द्वारा किए गए सारे कार्य राक्षसी प्रवृत्ति के होते हैं। कहा कि गोस्वामी तुलसीदास हिंदी साहित्य के इतिहास में भक्ति काल के सगुण भक्ति के कवियों के रूप में प्रसिद्ध हो गए। वे न केवल प्रकांड विद्वान, उच्च कोटि के रचनाकार, दर्शन व धर्म के सूक्ष्म व्याख्याता, सांस्कृतिक मूल्यों के प्रतिष्ठता, बहुभाषाविद्, आदर्शवादी, भविष्यदृष्टा, विश्व प्रेम के पोषक, भारतीयता के संरक्षक व लोकमंगल की भावना से परिपूर्ण व अद्भुत समन्वयकारी थे। अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि बाबा तुलसीदास का साहित्य हर समय के लिए प्रासंगिक है व वास्तव में वह चिरंतर कालजयी व अमर साहित्य है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना दुबे, जिलाध्यक्ष ऋषिकेष पांडेय, महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी, जयनारायण दूबे, मृत्युंजय तिवारी, शुभम तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, धनंजय पांडेय, रमाकांत तिवारी, हरेंद्र मिश्रा, गोपाल तिवारी, यशवंत उपाध्य, दिनेश मिश्रा, विजय दूबे आदि मौजूद थे।

Hot this week

डीएम एसपी ने सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक

चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक...

धांधली और राजनीतिक संरक्षण के साए में हो रहे अमानक विकास कार्य

​व्यापक अनियमितताओं के बावजूद बेखौफ ठेकेदार, क्या मिल रहा...

सीएम डैशबोर्ड पर सुस्ती देख भड़के डीएम, अफसरों के वेतन और मानदेय पर लगायी रोक

फार्मर आईडी-फैमिली आईडी में धीमी प्रगति पर उपनिदेशक कृषि...

Related Articles