रात के अंधेरे में नीव की बीम जेसीबी मशीन से तोडकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास

आयुक्त के आदेश को तहसील प्रशासन ने किया दरकिनार

बांदा। अतर्रा तहसील अन्तर्गत गल्ला मंडी के सामने से हैरतअंगेज मामला प्रकाश मे आया है जहां पर डाक्टर नितिन शिवहरे ने एक प्लाट क्रय करके चारो तरफ नीव मे बीम डलवा कर छोड दिया था ।डाक्टर के पडोसी आशू गुप्ता व सँजय गुप्ता पुत्रगण राधेश्याम निवासी अतर्रा द्वारा डाक्टर के प्लाट मे कब्जा करने की नीयत से 15 अगस्त की रात्रि के अँधेरे मे जेसीबी मशीन से बनी बनाई डाक्टर की पिलर बीम तोडकर तारबाडी लगवा. लगवा कर सरेआम कब्जा करने की कोशिश की। अगले दिन डाक्टर को मुहल्ले के लोगों द्वारा जब सुबह सूचना दी तो डाक्टर मौके पर जाकर देखा तथा उक्त घटना की सूचना थाना सहित तहसील दिवस मे पहुंच कर मँडलायुक्त अजीत कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आयुक्त से पूरी घटना की जानकारी दी आयुक्त महोदय ने घटना को गँभीरता से सँज्ञान मे लेते हुये तत्काल उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि मौके जाकर तत्काल निस्तारण करे। परन्तु एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद भी तहसील प्रशासन मौके पर नही गया ।

Hot this week

मांगें पूरी न होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

इमलिया सुल्तानपुर-सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के विकासखंड ऐलिया...

कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो किशोर घायल, अयोध्या रेफर

नवाबगंज गोंडा। कस्बे के कोल्ड स्टोर चौराहे के पास...

सदर तहसील में रिश्वत का वीडियो वायरल, अफसरों कब पड़ेगी निगाह?

गोंडा। सदर तहसील में कथित रिश्वतखोरी का एक वीडियो...

पुलिस अधीक्षक विनीत के मार्गदर्शन में बढ़े गोंडा पुलिस के कदम

अपराधियों पर कार्रवाई से साइबर सुरक्षा तक बढ़े गोंडा...

टीका-बिंदी पर रोक से गरमाया माहौल

प्रधानाचार्या बोलीं मामला धार्मिक नहीं, अनुशासन से जुड़ा नवाबगंज उन्नाव।...

Related Articles