नवाबगंज उन्नाव। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण को लेकर गुरुवार को हाइवे स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों और छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, पुलिस सहायता और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
थाना सोहरामऊ प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाण्डेय और महिला सशक्तीकरण टीम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लें। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कॉलेज के मुख्य वित्त अधिकारी अखिलेश मौर्य, डॉ. शिबा यादव, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी-कर्मचारी और महिला स्टाफ मौजूद रहा। छात्राओं और महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल व शैक्षणिक परिसर में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने तथा उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में अधिकारों और सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

