चित्रकूट। जनपद में भीषण बाढ़ से प्रभावित गांवों मे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियो के बाढ़ पीड़ितों को 200 किट परसौजा, मकरी, कहेटा गांव पहुंचकर ग्रामीणो को वितरित किया।
उन्होेने कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी लोगों के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी के सिपाही लगातार क्षेत्र में दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने बताया कि जिस दिन से बाढ़ आई है कांग्रेस कमेटी के लोग लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं।
इस मौके पर अवधेश करवरिया, विनय सिंह चैहान, विजयमणि त्रिपाठी, कामता द्विवेदी, रामकृपाल वर्मा, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।
बाढ पीडितो के बीच पहुंचे कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह- ग्रामीणो को बांटी राशन किट


