उत्कृष्ट कार्यो पर शिक्षको को जनप्रतिनिधियो ने किया सम्मानित- शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली डा0 राधाकृष्णन को किया याद

चित्रकूट। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में सेवानिवृत्त चैबीस शिक्षकों को विभाग द्वारा रामायण माला के साथ विदाई दी गई साथ ही जनपद के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद द्विवेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, अध्यक्ष नगर पालिका नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम मे शिक्षको को सम्मानित किया। विधायक अविनाश चंद द्विवेदी ने गोरखपुर में सम्मानित शिक्षक हरिशंकर तिवारी को ग्यारह हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने कहा कि हमारे जनपद में 5200 शिक्षक कार्यरत हैं जो अपनी निष्ठा एवं लगन पूर्वक कार्य कर रहे हैं जिससे विभाग की अच्छी छवि बन रही है इनमें कुछ शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। इन शिक्षकों से प्रेरणा लेते हुए बेहतरीन कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला एवं सिया रानी ने किया।
इस मौके पर सतेंद्र सिंह, पुष्पेंद सिंह, हर्ष जायसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, ऊषा रानी त्रिपाठी, दीपा देवी, सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाये उपस्थित रहे।

Hot this week

बाढ पीडितो के बीच पहुंचे कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह- ग्रामीणो को बांटी राशन किट

चित्रकूट। जनपद में भीषण बाढ़ से प्रभावित गांवों मे...

प्राथमिक शिक्षक संघ ने ग्रामीणो को दी आर्थिक सहायता

चित्रकूट। जनपद में बाढ़ आपदा से प्रभावित परिवारों के...

शिक्षक : केवल ज्ञानदाता नहीं, राष्ट्र के चरित्र-निर्माता

सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ भारत की संस्कृति में शिक्षक का...

Related Articles