Home उत्तर प्रदेश कन्नौज उर्स पर सजा ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों ने बांधा समां

उर्स पर सजा ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों ने बांधा समां

0

सौरिख, कन्नौज। सौरिख में थाने वाले सैयद सलीम शाह बाबा के उर्स के अवसर पर ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस साहित्यिक कार्यक्रम में दूर-दराज से आए शायरों, कवियों और कवयित्रियों ने अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान तालियों और वाहवाही से पूरा माहौल गूंजता रहा।
मुशायरे की अध्यक्षता महशर आफरीदी ने की, जबकि संचालन नदीम फर्रुख ने किया। शायर नदीम फर्रुख ने अपना चर्चित शेर सुनाते हुए कहा, ‘मिट्टी से अपनी जो वफाएं न कर सका, वो पेड़ आंधियों से जड़ों से उखड़ गया।’ उनके इस शेर को श्रोताओं ने खूब सराहा और जमकर वाहवाही की।
शायरा सबा बलरामपुरी ने ‘रंग लाई दुआ’, ‘मुअज्जिजा हो गया’ और ‘तेरी हमराज हूं मैं’ जैसी खूबसूरत गजलें सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। वहीं कवयित्री अंशु प्रिया दुबे ने गंगा-जमुनी तहजीब पर कविता प्रस्तुत कर सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य शायरों और कवियों ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक एवं सांस्कृतिक एकता की मिसाल पेश की। अंत में तौसीफ यूसुफ और उनकी टीम ने कार्यक्रम में शामिल शायरों, कवियों, कवयित्रियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version