मिशन शक्ति केंद्रों की एएसपी ने की समीक्षा, महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों, टीम सदस्यों और क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अभियान के तहत संचालित गतिविधियों, महिला सुरक्षा और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई।
एएसपी ने मिशन शक्ति केंद्रों को महिलाओं व बालिकाओं के लिए सहज, सुरक्षित और भरोसेमंद सहायता केंद्र के रूप में प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में 1090, यूपी-112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 समेत अन्य हेल्पलाइन की जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं व बालिकाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों, गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
एएसपी ने एंटी रोमियो टीमों की सक्रियता, महिला बीट अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और महिलाओं से संवाद बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण और जरूरत के समय त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles