Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर छह दिन में खरीदे गए गन्ने का 9.91 करोड़ रुपये का बलरामपुर...

छह दिन में खरीदे गए गन्ने का 9.91 करोड़ रुपये का बलरामपुर चीनी मिल ने किया भुगतान

0

बलरामपुर चीनी मिल ने किसानों के बैंक खातों में भेजी धनराशि, 25 नवंबर को किया भुगतान
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना मूल्य भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिल की ओर से 14 से 19 नवंबर तक छह दिनों में खरीदे गए गन्ने का 9 करोड़ 91 लाख तीन हजार रुपये का भुगतान बुधवार को किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया।चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष केके बाजपेई ने बताया कि बलरामपुर चीनी मिल किसानों की खुशहाली के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। गन्ना मूल्य भुगतान के मामले में मिल इस वर्ष भी पिछले वर्षों की तरह प्रदेश में अग्रणी रहेगी।उन्होंने किसानों को अच्छी पेड़ी वाले खेतों में को-15023, को-0118 और कोलख-14201 प्रजाति की दूसरी पेड़ी रखने की सलाह दी। इससे कम लागत में अच्छी फसल और बेहतर पैदावार प्राप्त हो सकेगी।
उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा, जड़, पत्ती और अगोला रहित ताजा गन्ना ही चीनी मिल को आपूर्ति करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसान अपनी गन्ना पर्ची की वैधता अवधि में ही गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे उनके बेसिक कोटे में वृद्धि हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version