भाजपा कार्यालय में गूंजा ‘बाबू जी’ का जयघोष, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

कल्याण सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में इकाना स्टेडियम के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उन्नाव। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पांचवी पुण्यतिथि एवं चौथे ‘हिन्दू गौरव दिवस’ के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सनातन संस्कृति के गौरव और सुशासन की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति में शुचिता, दृढ़ संकल्प और अंत्योदय की भावना को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो कार्यकर्ताओं को हमेशा राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि बाबू जी भाजपा संगठन के मजबूत आधार स्तंभ और जन-जन के नेता थे। उन्होंने समाज के वंचित और गरीब वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक श्री गुप्ता और जिलाध्यक्ष श्री अवस्थी ने संयुक्त रूप से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पुत्तन लाल पाल समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘बाबू जी अमर रहें’ के गगनभेदी जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हुआ।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles