51 फिट की शिव प्रतिमा की डिजाइन तैयार

फतेहपुर। सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर में 51 फिट की भगवान शंकर की प्रतिमा लगाने का जो संकल्प भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने लिया था उसकी डिजाइन बनकर तैयार हो गई है और इंजीनियरों की टीम पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के साथ ताम्बेश्वर मंदिर पहुंचा और तालाब का निरीक्षण किया जहां पर प्रतिमा लगनी है। इस दौरान इंजीनियर मानस ने बताया कि मूर्ति को बनने में दो से तीन महीना लगेंगे इसके साथी तालाब में निर्माण भी शुरू हो जाएगा और शीघ्र ही यह स्थान पर्यटन के दृष्टिकोण से भी अच्छा हो जाएगा वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि उन्होंने जो संकल्प लिया था उसको परिणित रूप करने का समय आ गया है। 51 फिट की मूर्ति शीघ्र लगेगी। जिसमें सभी के सहयोग से भगवान शंकर की प्रतिमा इस तालाब में बीचो-बीच विराजमान होगी। इस अवसर पर ताम्बेश्वर मंदिर के पुजारी राघवेंद्र शास्त्री, मनोज मिश्रा मनु, राजू पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles