खोए मोबाइल पाकर चेहरों पर लौटी खुशी

फतेहपुर। जनपद में गुम-खोए मोबाइल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सीईआईआर पोर्टल की मदद से कुल 116 मल्टीमीडियामोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16.5 लाख रुपये) बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए गए। पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने खुद लाभार्थियों को उनके खोए फोन सौंपे। अपना खोया फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।एसपी के अनुसार सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर जनपदीय सीसीटीएनएस टीम व सभी थानों की टीमों को गुम मोबाइलों की बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। टीमों की सतत मॉनिटरिंग से गैर-जनपदीय क्षेत्रों व अन्य राज्यों से विभिन्न कंपनियों के 116 फोन बरामद हुए हैं। इस दौरान कोतवाली-19, मलवां-2, हुसैनगंज-6, खागा-16, खखरेरू-4, किशनपुर-5, धाता-3, बिंदकी-7, बकेवर-3, जहानाबाद-3, कल्याणपुर-1, औंग-1, जाफरगंज-3, चांदपुर-2, गाजीपुर-10, ललौली-3, थरियांव-7, हथगाम-7, असोथर-5, राधानगर-9 मोबाइल बरामद हुए।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles