ससुरालजनों पर बहनोई ने धारदार हथियार से किया हमला कई घायल

ग्रामीणों की पिटाई से हमलावर बहनोई की मौत

बिंदकी, फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार रात खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। पत्नी के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद और ससुराल पक्ष के प्रति कथित खुन्नस में एक व्यक्ति ने अपने साले के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बड़े साले के तीन बेटों और छोटे साले व उसकी पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया। इसी दौरान हुई मारपीट में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।बड़े साले राजू विश्वकर्मा को बहनोई बुधवार शाम लड़की दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था, लेकिन साले का कोई पता नहीं चला है। पुलिस उसकी हत्या की आशंका समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों के साथ पुलिस तालाब, खेतों और आसपास के जंगलों में उसकी तलाश कर रही है जानकारी के अनुसार औंग थाना के आशापुर गांव निवासी पवन विश्वकर्मा पुत्र राम सजीवन उम्र लगभग 50 वर्ष की ससुराल बीकमपुर गांव में महावीर के घर में है। बताया जा रहा है कि करीब नौ वर्ष से पत्नी फूल कुमारी के साथ उसके वैचारिक मतभेद चल रहे थे और पत्नी मायके में रहने लगी थी। बाद में वह एक रिश्तेदार के साथ गुजरात में रहने लगी।बुधवार शाम पवन कुमार बीकमपुर अपनी ससुराल पहुंचा और अपने बड़े साले 55 वर्षीय राजू विश्वकर्मा को उसके बेटे की शादी के लिए रिश्ता दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। रात करीब नौ बजे वह अकेला वापस ससुराल पहुंचा। राजू के अन्य बेटों ने पिता के बारे में पूछा तो पवन ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी और कहा कि राजू गांव में ही है सुबह सभी को शादी के लिए रिश्ता देखने जाना है।

रात करीब दो बजे पवन ने उठाया धारदार हथियार किया हमला
खाना खाने के बाद परिवार के लोग सो गए। रात करीब दो बजे पवन ने धारदार हथियार बांका उठाकर राजू के बेटों 20 वर्षीय गोरे, 23 वर्षीय प्रदीप और 25 वर्षीय खाटू उर्फ राजकरन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर छोटा साला 40 वर्षीय राजेश और उसकी पत्नी 37 वर्षीय बुद्धा बाहर निकले तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया हमले के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को घेर लिया। परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। संघर्ष में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची औंग पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सभी पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। पवन की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

राजू की तलाश में जुटी औंग पुलिस
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पवन के अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है। इसी कारण उसके मन में ससुराल पक्ष के प्रति आक्रोश होने की बात सामने आई है।वहीं राजू विश्वकर्मा के लापता होने से मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है! हालांकि पुलिस सर्विलांस और अन्य माध्यमों से राजू की तलाश कर रही है। तालाब, खेत और आसपास के जंगलों में भी खोजबीन की जा रही है। जनपदीय फील्ड यूनिट और उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि घायलों का उपचार चल रहा है और लापता व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है। मृतक पवन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles