एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों की क्षमता संवर्धन पर हुई चर्चा

नवाबगंज उन्नाव। विकासखंड में संचालित एफएलएन प्रशिक्षण में शुक्रवार को प्रशिक्षण की गुणवत्ता का निरीक्षण करने के लिए डायट मेंटर अमित राय उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण में संचालित विभिन्न सत्रों का अवलोकन किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान एआरपी ओम शुक्ला ने गणित विषय में शिक्षकों के क्षमता संवर्धन और बच्चों की गणितीय दक्षता बढ़ाने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में गतिविधियों के माध्यम से गणितीय समझ विकसित करने के तरीकों की जानकारी दी।
एआरपी शौर्य शर्मा ने बच्चों की पठन क्षमता के विकास और पाठ्य पुस्तकों के प्रभावी एवं समुचित प्रयोग पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाने पर जोर दिया।
एआरपी आशुतोष सिंह ने अंग्रेजी भाषा के प्रति बच्चों की झिझक दूर करने, विचारों की अभिव्यक्ति और भाषा संबंधी क्षमता बढ़ाने के तरीकों पर शिक्षकों के साथ संवाद किया।
डायट मेंटर अमित राय ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित एआरपी को आगे भी इसी उत्साह और प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण संचालित करने के निर्देश दिए।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles