बाबूभगवती चरण वर्मा की 123वीं जयंती पर विचार गोष्ठी, काव्यपाठ तथा सम्मान समारोह सम्पन्न

सफीपुर, उन्नाव।अर्चना परिषद के तत्वावधान में बाबू भगवती चरण वर्मा पार्क में कस्बे के बबरअली खेड़ा में जन्मे पद्मभूषण साहित्यकार बाबू भगवती चरण वर्मा की 123वीं जयंती विचार गोष्ठी, कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, कवियों, पत्रकारों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर महान साहित्यकार को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना परिषद के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई ‘राजा बेटा’, परिषद के संरक्षक एवं पूर्व प्रवक्ता पंडित दिवाकर द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों ने बाबू भगवती चरण वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से बाबू भगवती चरण वर्मा के साहित्यिक व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को याद किया। कवि प्रमोद कुशवाहा ने देशभक्ति एवं क्रांतिकारी भाव से ओतप्रोत पंक्तियां प्रस्तुत कीं। कवियों में शिव बालक राम सरोज, उमाशंकर यादव ‘निशंक’ भगवंतनगर की कवयित्री रेखा पांडे, कवयित्री आकांक्षा गुप्ता, श्रद्धा पांडे, नैंसी गुप्ता, चिकित्सक एवं कवि डॉ. शशि रंजन, रियाज शफी अपनी भावपूर्ण रचनाओ से खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम के संचालक पंडित दिवाकर द्विवेदी ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उनकी श्रृंगार रस की कविताओं पर कार्यक्रम स्थल पर कई बार “वाह-वाह” की गूंज सुनाई दी। कवि सम्मेलन का संचालन सीतापुर के प्रसिद्ध गीत कार रोहित विश्वकर्मा ने किया।
इस अवसर पर अर्चना परिषद के संरक्षक दिवाकर द्विवेदी एवं अध्यक्ष सौरभ बाजपेई ‘राजा बेटा’ के सानिध्य में पत्रकारिता, समाजसेवा, अधिवक्ता, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अर्चना परिषद के अध्यक्ष राजा बेटा ने कहा कि बाबू भगवती चरण वर्मा ने हिंदी साहित्य को अपनी रचनाओं से समृद्ध किया। उनकी साहित्यिक यात्रा और रचनाएं आज भी पाठकों एवं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, पत्रकार, कवि, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, समाजसेवी एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Hot this week

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

डीएम ने अधिकारियों को फोन कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण...

अधिवर्षता आयु पूरी कर पांच पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

उन्नाव। पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूरी करने के...

यूपी के शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में...

सबसे बड़ा भ्रम दो शब्द—“सरकारी पैसा”!

सी एम जैन एक गरीब पिता का बच्चा बाज़ार में...

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में अधिकारों और सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

नवाबगंज उन्नाव। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण...

Related Articles