जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

डीएम ने अधिकारियों को फोन कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, भूमि विवाद में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम से जांच के आदेश

उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

भूमि की पैमाइश और विवाद से संबंधित मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने को कहा। जनता दर्शन में राजस्व, विकास, अवैध कब्जा, भूमि पैमाइश, मार्ग निर्माण, विद्युत समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायतें आई।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles