अधिवर्षता आयु पूरी कर पांच पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

उन्नाव। पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूरी करने के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट कर उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के विभाग में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सचिन राय भी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक हीरा सिंह, बृजेन्द्र नाथ शुक्ला, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, गोविन्द सिंह तथा हेड कांस्टेबल विजय सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles