यूपी के शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर मारे गए। एसपी एनपी सिंह के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे पुलिस को दोनों शूटरों के शामली की ओर आने की सूचना मिली थी। मन्ना माजरा की तरफ भागे बदमाशों ने होटल राजमहल के पास पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और दो पुलिसकर्मी घायल हुए। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गए। मृतकों की पहचान सोनीपत निवासी सुमित और मोहित के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे अंकित बालियान के पिता और परिजनों ने कहा कि हत्याकांड में दो और बदमाश शामिल हैं, इसलिए उन्हें पूरा इंसाफ चाहिए।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles