जेल भरो आंदोलन में किसानों ने सरकार के खिलाफ किया नारेबाजी

सोनभद्र। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान-मजदूरों ने सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन किया। बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, महिलाएं और नौजवान कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार नहीं किया।
किसान सभा के जिला संयोजक का. प्रेमनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से देश की आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ रही है। सार्वजनिक क्षेत्र और राष्ट्रीय संपदा को बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है, जबकि किसान, मजदूर और युवा अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष का. पुरुषोत्तम ने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और किसान, मजदूर व महिलाओं के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जनहित में नीतियां बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण रोकने, 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने, फसलों का लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने, चारों लेबर कोड वापस लेने, मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपए दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपए प्रतिमाह करने, वनाधिकार कानून लागू करने, विस्थापन और बुलडोजर कार्रवाई रोकने, बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने, पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने, एनटीए समाप्त करने तथा बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया रोकने की मांग उठाई गई। किसानों ने खाद-बीज और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने, सिंचाई संसाधनों की सफाई व मरम्मत तथा टेल तक पानी पहुंचाने की मांग भी रखी। ग्राम सभा बिच्छी में करीब 1600 बीघा कृषि भूमि की सिंचाई प्रभावित होने का मामला भी उठाया गया। आरोप लगाया गया कि शाहगंज रजवाहे का कुलावा बंद होने और नाली पर पक्की नाली व मकानों के निर्माण से सिंचाई व्यवस्था बाधित है। प्रदर्शनकारियों ने जांच कर नाली को बहाल कराने की मांग की। मौके पर राजकुमार सिंह, पकड़ू सिंह, राजनारायण सिंह, लाल बहादुर सिंह, उदय प्रकाश, रामबचन, राजबली, रामेश्वर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles