हर घर तिरंगा से गूंजा सोनभद्र, छात्राओं ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर विद्यालय परिसर को देशभक्ति के स्वर से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
जिलाधिकारी ने छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा फहराने के साथ ही अभिभावकों और आसपास के लोगों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान महज तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देशभक्ति का संदेश परिवार और समाज तक पहुंचाएं, जिससे अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा शान से लहराए। जिलाधिकारी ने तिरंगे की गरिमा और ध्वज संहिता का पालन करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उपयोग के बाद राष्ट्रीय ध्वज को इधर-उधर न फेंका जाए और उसे सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा जाए। सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles