खड़िया बाजार में रफ्तार का कहर, बाइक को टक्कर मार गड्ढे में पलटा ऑटो

बाइक सवार समेत कई घायल, तेज रफ्तार भारी वाहनों पर भी उठे सवाल
शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर खड़िया बाजार स्थित बोदरा बाबा के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बाइक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार समेत कई लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो चालक सड़क की दूसरी तरफ जाकर आगे चल रही बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क पर गिर गई, जबकि ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में जा पहुंचा। हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं ऑटो में सवार एक वृद्ध के पैर में चोट लगने पर स्थानीय लोगों ने मेडिकल स्टोर पर प्राथमिक उपचार कराया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन बताया जा रहा है कि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक के इस रवैये पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद घायलों की मदद करने के बजाय चालक का मौके से भाग जाना गंभीर चिंता का विषय है।
तेज रफ्तार ट्रेलर भी बने खतरा
खड़िया बाजार-बोदरा बाबा मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार ट्रेलरों और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भारी वाहन अक्सर तेज गति से गुजरते हैं, जिससे बाइक सवारों और राहगीरों की जान पर खतरा बना रहता है। सड़क किनारे मौजूद गड्ढे स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी, यातायात व्यवस्था मजबूत करने, सड़क किनारे गड्ढों की मरम्मत और संवेदनशील स्थानों पर गति नियंत्रण की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह मार्ग किसी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles