Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर घने कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दो...

घने कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दो घायल

0

उतरौला क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर हुआ हादसा, मृतकों में चार युवक
बलरामपुर। उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास बुधवार देर रात घने कोहरे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर हुआ। प्रारंभिक जांच में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद कुछ पैदल लोगों के भी उसकी चपेट में आने की बात सामने आई है। घटनास्थल से दो टूटे हेलमेट और एक मृत बकरी भी मिली है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे में गुफरान (18) निवासी बरदही, सलीम (20) और मोहम्मद फारूक (20) निवासी बड़हरा खुर्द, रहमत (30) निवासी चंद्रापुर चिताई तथा तौफीक (19) निवासी छपरतलवा की मौत हो गई। वहीं, मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18) निवासी बड़हरा खुर्द गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version