Home उत्तर प्रदेश सीतापुर शहीद दिवस पर वीरांगना ऊदा देवी पासी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर वीरांगना ऊदा देवी पासी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0

सिधौली-सीतापुर। कस्बे में 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। विधायक मनीष रावत के आवास पर उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य पासी ने की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने वीरांगना के अदम्य साहस, वीरता, त्याग और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्यारे लाल रावत, सुधीर रावत, रामस्वरूप रावत, रजनीश रावत, दिनेश रावत, मनोज रावत, राजेंद्र पासवान, हरैया, सोनू रावत, मुकेश रावत और लालता रावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।वहीं महमूदाबाद चैराहे स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश सचिव एडवोकेट रामपाल भार्गव के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई। राम प्रसाद भार्गव, संजू रावत, पप्पू रावत, कलेश रावत, सुशील रावत, अरुण रावत, सूरज, आलोक वर्मा, आबिद अली, सुरेश राजपूत, अंकित यादव, शिवा त्रिपाठी, विकास गौतम, नरेंद्र भार्गव, वीरेंद्र पाल गौतम, कल्लू गौतम, जगन्नाथ गौतम, गंगाराम यादव और अनूप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने वीरांगना के बलिदान को सदैव प्रेरणास्रोत बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version