मांगें पूरी न होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

इमलिया सुल्तानपुर-सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के विकासखंड ऐलिया के ग्राम हरधौरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें खेल मैदान, बिजली, पानी, खाना, की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वयं को कमरे में बंद कर प्रदर्शन किया गया। बताया जा रहा है कि मांगें पूरी न होने से नाराज कुछ छात्रों ने खुद को हॉस्टल के कमरे में बंद कर विरोध जताया। छात्रों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से सीधे वार्तालाप कराने की मांग की।मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। छात्रों ने एडीएम से बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा कि “सत्ता बदल जाए तब आना”, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया।वहीं, बिगड़ती स्थिति की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर स्वयं मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्तालाप कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनी। प्रशासन की ओर से छात्रों को समझाने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल विद्यालय परिसर में जिला अधिकारी राजा गणपति आर वा प्रशासनिक अधिकारी काफी देर मौजूद रहे और छात्रों से बातचीत का दौर जारी रखा। छात्रों की मांगों और प्रशासन की ओर से किए जा रहे आश्वासनों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौके पर डी एम राजा गणपति आर, सी ओ महोली नागेंद्र चैबे, थाना प्रभारी आशीष कुमार तिवारी,व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles