कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो किशोर घायल, अयोध्या रेफर

नवाबगंज गोंडा। कस्बे के कोल्ड स्टोर चौराहे के पास थाना रोड पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को अयोध्या रेफर कर दिया, जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कार थाने चौराहे से कोल्ड स्टोर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर आ रहे दो किशोरों की कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों की पहचान नवाबगंज गिर्द के मझहन पुरवा निवासी शिवराज निषाद पुत्र राम शरण और उमेश पुत्र हनुमान निषाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अयोध्या रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. संजय दूबे ने बताया कि दोनों घायलों को अयोध्या के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles