Home उत्तर प्रदेश चित्रकूट पीडीए समाज के अधिकारो की रक्षा के लिये सपा प्रतिबद्व

पीडीए समाज के अधिकारो की रक्षा के लिये सपा प्रतिबद्व

0
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को फूलो का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गरजे सपा प्रदेश अध्यक्ष
मानिकपुर के वासुदेव इण्टर कालेज मे मनायी गयी जयंती

चित्रकूट। भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस पर मानिकपुर कस्बे के वासुदेव इंटर कॉलेज मेे सपाइयो ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मौजूद रहे। इस दौरान सपाइयो ने उनका भव्य स्वागत किया। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्जित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ झांसी प्रयागराज क्षेत्र से स्नातक एमएलसी डॉ मान सिंह यादव, सदर विधायक अनिल प्रधान मौजूद रहे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है और 2027 मे उत्तर प्रदेश मे समाजवादी की सरकार बनने के बाद आदिवासी समाज को जनजाति का दर्जा दिलाने की घोषणा की है इसके साथ ही जिस ज़मीन पर आदिवासी समाज रह रहा है उस ज़मीन को उनके नाम पर पट्टा करने की बात कही है वही उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि आज देश का संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है। आपका संघर्ष 2027 में सामाजिक न्याय की सरकार बनेगी जिसके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनकर देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में 10 साल में 26000 विद्यालय बंद कर दिए गरीबों का विद्यालय बंद कर दिया अब गरीब उमड़ चुका है। इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र में 27000 से अधिक वोटो से यहां की जनता ने डॉक्टर मानसिंह को जिताकर के विधान परिषद में भेजा है पूरे विधानसभा क्षेत्र में हमारे कैंडिडेट 20000 से ज्यादा वोटो से जीते हैं सबक दे दिया है। डॉ बाबासाहेब ने लोगों को वोट का अधिकार दिया उसमें भी बड़ा छल छद्म हुआ उसमें भी चोरी हुई इस चोरी मे पीठासीन अधिकारियों से मिलकर पुलिस के बल पर इन्होंने चुनाव जीते है।
इस मौके पर पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव, भइयालाल यादव, वरिष्ठ सपा नेता मानसिंह पटेल, डा0 निर्भय सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश कोटार्य, नरेन्द्र यादव, सुशील श्रीवास्तव, अनुज निगम, उमाकांत यादव, आशुतोष अग्रहरि, सिद्वार्थ पाण्डेय, अरशद खान, रमेश कोल, कीर्ति कोल, राजनारायन कोल, एडवोकेट शिवपूजन कोल, कुबेर आदिवासी मौजूद रहे।

पोस्टर पर ली चुटकी
लखनऊ के भाजपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव के पीडीए के पोस्टर वार पर उन्होंने कहा है कि यह झूठे लोग हैं छल चद्म करने वाले लोग है पूरे देश की जनता को ठगा है झूठ बोलकर के ठगने वाली जनता अब उनके झांसा में नहीं आएगी यह लड़ाई धर्म मजहब जाति की नहीं है धर्म मजहब जाति से ऊपर उठकर के जनता के सामने चुनौती है।

दस्यु ददुआ के नारे पर जतायी नाराजगी
कार्यक्रम मे दस्यु सम्राट ददुआ के जयकारे लगाने पर सपा नेताओ ने नाराजगी जतायी। उनका कहना था कि जयकारे भगवान बिरसा मुंडा, नेता मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लगने चाहिये डकैत का महिमामंडन सही नही है।

जिला संगठन पर जतायी नाराजगी
कार्यक्रम के दौरान सपा नेता रामकिशोर कुरील ने आरोप लगाया कि पार्टी जिलाध्यक्ष पीडीए की राह पर नही चलते जबकि हमारे नेता सभी वर्गो को लेकर साथ चल रहे है लेकिन इसका जिले मे कोई असर नही दिख रहा है। इस दौरान उन्होेने मीडिया के सामने जिलाध्यक्ष समेत संगठन पर सवाल उठाये।

प्रदेशाध्यक्ष के सामने भिडे कार्यकर्ता
सपा के पीडीए की कलई उस समय खुल गयी जब प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के सामने ही सपाई आपस मे भिड गये। इससे आने वाले चुनाव मे सपा को कार्यकर्ता-पदाधिकारियो को मनाना होगा नही तो चुनाव मे यह द्वंद्व हार का सामना करा देगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version