Home उत्तर प्रदेश चित्रकूट स्टेडियम मे खेला गया बाॅलीबाल का सद्भावना मैच

स्टेडियम मे खेला गया बाॅलीबाल का सद्भावना मैच

0
स्टेडियम मे बाॅलीबाल खिलाडियो के साथ समाजसेवी रामबाबू गुप्ता

भाजपा नेता ने मैच कराया आरंभ
चित्रकूट। रविवार को स्पोर्टस स्टेडियम मे वालीवाल का सदभावना मैच खेला गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने सभी खिलाडियो से परिचय कर मैच आरंभ कराया।
स्पोर्टस स्टेडियम मे कुल तीन टीमो ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम तेजीपुर की टीम स्टेडियम की टीम से भिडी। तेजीपुर के कप्तान अरूण कुमार अनिल कुमार प्रियांशु सिंह नैतिक ओजस देव ओंकार और स्टेडियम की टीम के कप्तान सुरेश द्विवेदी फौजी राकेश चैधरी उज्जवल तिवारी दीपक सिंह हर्षित मौर्या बल्लू द्विवेदी ने शानदार खेल खेला। दर्शको ने मैच का आनंद लिया। दोनो टीमो ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। तेजीपुर की टीम के कप्तान 17, 18 के बाद 22 तक पहुंची अंत मे मैच हार गए। तीसरी टीम के कप्तान नमन शुक्ला राजेश मास्टर उमंग सोम आर्यन जय कुशवाहा मृतंुजय कुशवाहा की टीम कुछ खास नही कर सकी अंत मे स्टेडियम की टीम ने यह सदभावना मैच जीत लिया।
मैच के रेफरी श्रवण दीक्षित और अवध्ेाश प्रताप सिंह रहे। स्कोरर अनूप पटेल और कार्तिक जायसवाल रहे। विवेक सिंह हरिबल्लभ पाण्डेय अंश पाण्डेय का सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version